राज्यसभा सांसद डॉ धर्मशीला गुप्ता ने पारंपरिक उत्साह से मनाया तीज

दरभंगा। बिहार भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ हरितालिका तीज का व्रत किया। उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति में तीज का विशेष महत्व है। यह पर्व केवल आस्था और विश्वास का प्रतीक नहीं है, बल्कि नारी शक्ति की दृढ़ता, संयम,पारिवारिक सुख-समृद्धि की मंगलकामना का भी उत्सव है। डॉ. गुप्ता ने कहा तीज का पर्व हमारी परंपरा, संस्कृति और आध्यात्मिक धरोहर से गहराई से जुड़ा हुआ है। महिलाएँ इस दिन कठोर व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती से अपने परिवार के सुख-शांति और दीर्घायु की प्रार्थना करती हैं। ऐसे आयोजन हमें हमारी जड़ों से जोड़ते हैं और सामाजिक एकता व सामंजस्य को भी मजबूत करते हैं।उन्होंने सभी महिलाओं और समाज की बहनों को इस पावन पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा भारतीय संस्कृति की यह विरासत हमारी अगली पीढ़ी तक जीवित रहे, इसके लिए हर किसी को इसमें भागीदारी निभानी चाहिए।