राष्ट्रीय

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा! राहुल-प्रियंका गांधी संग तेजस्वी का शक्ति प्रदर्शन, चुनावी हुंकार

डेस्क : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाद्रा मंगलवार को अपने भाई और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ बिहार के सुपौल में जारी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल हुईं। वाद्रा और गांधी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव और विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन के अन्य प्रतिनिधियों के साथ एक एसयूवी में बैठे देखे गए। वाहन धीमी गति से चल रहा था और नेता हाथ हिलाकर उत्साही भीड़ का अभिवादन करते दिखे। एक दिन के विराम के बाद मंगलवार को यात्रा फिर से शुरू हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *