राष्ट्रीय

पुणे के TVS बाइक शोरूम में भीषण आग, पेट्रोल-इलेक्ट्रिक समेत 60 वाहन जले, एक जान बची

डेस्क : महाराष्ट्र के पुणे शहर में आग की एर भीषण घटना घटी। आग की चपेट में टीवीएस मोटरसाइकिल शोरूम जलकर खाक हो गया। पूरा इलाका धुंए की गुबार से भर गया। इस हादसे में एक शख्स को बचावकर्मियों ने बचा लिया है। मोटरसाइकिल के शोरूम-सह-सर्विस सेंटर में आग लगने से लगभग 60 दोपहिया वाहन जलकर नष्ट हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शोरूम में सोमवार रात को आग लगी जिसके बाद धुएं के कारण एक व्यक्ति परिसर में फंस गया, हालांकि बाद में उसे बचा लिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *