आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज के घर पर मंगलवार की सुबह ईडी ने छापेमारी की है। कहा जा रहा है कि ED की रेड हॉस्पिटल कंस्ट्रक्शन घोटाला मामले में की गई है।
साल 2018–19 में दिल्ली सरकार ने 24 अस्पताल प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी थी, जिसमें 11 नए अस्पताल और 13 पुराने अस्पतालों के विस्तार की योजना थी। इस मामले में ही घोटाले के आरोप सौरभ भारद्वाज पर लगे हैं।
