मनोरंजन साहित्य हरियाणा

10 और 11 अक्तूबर को करनाल की कर्ण लेक पर रहेगी डांडिया की धूम

10 और 11 अक्तूबर को करनाल की कर्ण लेक पर रहेगी डांडिया की धूम

डांडिया से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित

करनाल, 7 अक्तूबर- करनाल की कर्ण लेक पर आने वाली 10 और 11 अक्तूबर को डांडिया की धूम रहेगी। इस दौरान डांडिया से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी कर्णलेक करनाल के डीएम विजेंद्र शर्मा ने दी।

डीएम विजेंद्र शर्मा ने बताया कि नवरात्र के दौरान डांडिया विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। 10 और 11 अक्तूबर, 2024 को यह आयोजन शाम 6 बजे शुरू होगा और 10 बजे तक चलेगा। इस दौरान रास गरबा, डिस्को डांडिया, प्रोफेसनल डांडिया प्रस्तुति, लाइव डांस और डीजे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और डांस से जुड़ी अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए 525 रूपये प्रति व्यक्ति की एंट्री फीस रखी गई है। इसमें डिनर भी साथ रहेगा।

डीएम विजेंद्र शर्मा ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम और फूड फेस्टिवल हरियाणा टूरिज्म द्वारा निरंतर आयोजित किए जाते हैं। यह कार्यक्रम इसी तरहे के आयोजन का हिस्सा है। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुफ्त उठाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *