राष्ट्रीय

Bihar Voter List: तेजस्वी यादव का दावा, नई वोटर लिस्ट में मेरा नाम नहीं, BJP ने बताया झूठ

डेस्क :राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरा नाम मतदाता सूची में नहीं है। मैं चुनाव कैसे लड़ूंगा? दूसरी ओर भाजपा ने इसे झूठ बताया है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा कि तेजस्वी यादव का यह दावा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची से उनका नाम गायब है, झूठा है।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि बिहार में चुनाव आयोग द्वारा किए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बिहार में बहुप्रतीक्षित ‘ड्राफ्ट मतदाता सूची’ जारी की, जिसमें 7.24 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल किए गए, लेकिन 65 लाख से ज़्यादा नामों को हटा दिया गया। आयोग का दावा है कि ज़्यादातर संबंधित व्यक्ति मर चुके हैं या पलायन कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *