डेस्क :मोदी ने कहा कि वोटबैंक और तुष्टिकरण की इस राजनीति में समाजवादी पार्टी भी कम नहीं है। उनके नेता सवाल कर रहे थे कि पहलगाम के आतंकवादी इसी दिन क्यों मारे गए? क्या मुझे कोई भी कार्रवाई करने से पहले उनसे फोन करके पूछना चाहिए?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर भारत के जवाबी हमले, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को भगवान महादेव को समर्पित किया। इसके साथ ही मोदी ने कहा कि सबको समझ आ रहा है कि पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। लेकिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी, पाकिस्तान के दर्द को बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं। पाकिस्तान रो रहा है, और यहाँ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी, आतंकवादियों की हालत देखकर रो रहे हैं। कांग्रेस लगातार हमारी सेना के पराक्रम का अपमान कर रही है। कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को ‘तमाशा’ बताया है।
