बिहार

मेरी रगों में लालू का खून… तेज प्रताप ने महुआ में शुरू किया प्रचार, तेजस्वी को भी दी खुली चुनौती

डेस्क :तेजप्रताप यादव ने कहा कि आज से महुआ के लिए मेरा चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि किसी ढोंगी पर विश्वास मत करो जो बच्चों की तरह रोने लगे। मेरी रगों में लालू यादव का खून है। अगर मुझे वोट दोगे तो लालू यादव को जिता दोगे… मुझे वोट दोगे तो बिजली मुफ़्त मिलेगी।
बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर तेज प्रताप यादव एक्शन में हैं। उन्होंने महुआ विधानसभा सीट पर प्रचार शुरू कर दिया है। तेज प्रताप ने ‘टीम तेज प्रताप’ वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। फिलहाल महुआ से इस समय राजद के ही मुकेश रौशन विधायक हैं। तेजप्रताप यादव ने कहा कि आज से महुआ के लिए मेरा चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि किसी ढोंगी पर विश्वास मत करो जो बच्चों की तरह रोने लगे। मेरी रगों में लालू यादव का खून है। अगर मुझे वोट दोगे तो लालू यादव को जिता दोगे… मुझे वोट दोगे तो बिजली मुफ़्त मिलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *