इंग्लैंड के ल्यूटन से स्कॉटलैंड जा रही ईजीजेट की एक फ्लाइट रविवार को उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया, जब विमान के एक यात्रा ने अचानक अपनी सीट से उठकर अपने पास बम होने की धमकी दी. यात्री के अपने पास बम होने की धमकी देने के बाद स्कॉटलैंड जा रही फ्लाइट को अपना रास्ता मोड़ना पड़ा. पायलट ने प्लेन को स्कॉटलैंड की जगह दूसरी ओर डायवर्ट कर दिया.
