डेस्क :मादक पदार्थों के खतरे के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि ड्रग माफिया को कथित तौर पर पिछली सरकारों द्वारा संरक्षण दिया गया था, लेकिन उनकी सरकार ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान शुरू किया।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को एक पेड़ की छांव में ग्रामीणों के एक समूह से बातचीत की और रंगला पंजाब बनाने के लिए उनके सुझाव लिए। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को आम आदमी पार्टी नीत सरकार की प्रमुख पहल से भी अवगत कराया
