डेस्क :अधिकारियों ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक (बोकारो रेंज) क्रांति कुमार गरिदेशी ने घटना के बाद कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में रामगढ़ पुलिस थाने के प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह और तीन कांस्टेबल को निलंबित कर दिया।
झारखंड के रामगढ़ जिले में एक आदिवासी महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति ने भागने के लिए नदी में छलांग दी, जिसके बाद उसकी मौत हो गयी। इस घटना को लेकर रविवार को जिले में तनाव व्याप्त हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी
