अन्य

रहमगंज मे जेसस एन्ड मैरी एकेडमी के पास बुडको द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण मे अनियमितता की जिलाधिकारी से अंकुर गुप्ता द्वारा की गई शिकायत पर लिया गया संज्ञान

रहमगंज मे जेसस एन्ड मैरी एकेडमी के पास बुडको द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण मे अनियमितता की जिलाधिकारी से अंकुर गुप्ता द्वारा की गई शिकायत पर लिया गया संज्ञान

दरभंगा। भाजपा युवा नेता सह 20 सूत्री जिला कार्यक्रम समिति सदस्य अंकुर गुप्ता द्वारा पिछले दिनों जिलाधिकारी,कौशल कुमार से मिलकर ज्ञापन देते हुए कहा गया के रहमगंज जेसस एंड मैरी स्कूल के पास बुडको द्वारा बनाए जा रहे नाला निर्माण मे अनियमितता हो रही है। नाला निर्माण स्ट्रांग वॉटर ड्रेनेज में बिना वॉटर लेबल मिलाए और सबसे घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। पैसों के आधार पर सरकारी जमीन 4–5 फिट छोड़कर निर्माण किया जा रहा है। जिससे पैसे वाले के जमीन उनका सहन बने जिसके जांच के लिए जिलाधिकारी द्वारा शहर में बुडको द्वारा निर्माण कार्य कराए जा रहे नाल में अनियमकता संबंधित शिकायत के लिए सदस्य के रूप अपर समाहर्ता लो०शी०नि० एवं कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग तथा जिला 20 सूत्री सदस्य अंकुर गुप्ता के समक्ष परियोजना निदेशक बुडको को आज सुबह के 10.30 जिला शिकायत निवारण कार्यालय बुलाया गया था। जिसमें 20 सूत्री जिला सदस्य अंकुर गुप्ता ने अपनी बात रखते हुए कहा स्थानीय लोगों की शिकायत पर जब उन्होंने निरीक्षण किया तो उन्होंने देखा कि बुडको द्वारा कार्य इस बात को दर्शाता हैं बिहार सरकार द्वारा विकसित बिहार बेहतर बिहार को लेकर लगभग 275 करोड़ की लागत से निर्माण में बुडको के द्वारा स्ट्रांग वॉटर ड्रेनेज नाले में घोर अनियमित बरती जा रही है नाला निर्माण कार्य की इस्टीमेट कही भी दर्शाया नहीं गया है यदि कोई पार्षद, जनप्रतिनिधि,या आम जनमानस मांगता हैं सरकार द्वारा तय किए गए मानकों की जांच कर सशक्त कार्य हो निर्माण कार्य से पहले सरकारी पोल को शिफ्टिंग करवाए अतिक्रमण मुक्त कर रोड की चौड़ाई के अनुसार कार्य करे ना की रोड़ को और छोटा करे , नाला निर्माण का कार्य अंतिम छोर से शुरू करें चिन्हित कर अतिक्रमण मुक्त करे न की टुकड़े-टुकड़े में निर्माण कर शहर की यातायात व्यवस्था आम जनता की आवागमन को परेशान करें, सभी बातों को सुनते हुए जिला समाहर्ता ने बुडको के परियोजना निदेशक एवं उनकी समस्त टीम को कड़े शब्दों में कहा कि जिलाधिकारी महोदय गठित जांच टीम सदस्यों द्वारा शहर के नाला निर्माण स्थलों पर सोमवार को जांच करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *