राष्ट्रीय

गुजरात में बड़ी साजिश नाकाम, ATS ने गिरफ्तार किए 4 अल-कायदा आतंकी, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़े दस्तावेज और नकली नोट बरामद

डेस्क : गुजरात की एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. ATS ने ऐसे चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जो आतंकी संगठन अल-कायदा से जुड़े हुए थे. हैरानी की बात ये है कि ये लोग सिर्फ आतंक फैलाने की साजिश नहीं कर रहे थे, बल्कि नकली नोटों का रैकेट भी चला रहे थे. यानी आतंक फैलाने के लिए ये लोग पैसे जुटाने के नए-नए तरीके अपना रहे थे. ATS के डीआईजी सुनील जोशी ने जानकारी दी कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक दिल्ली का रहने वाला है.

वह पाकिस्तान के एक इंस्टाग्राम यूजर के संपर्क में था और भारत में जिहादी गतिविधियों को बढ़ावा देने की योजना बना रहा था. ये लोग सोशल मीडिया पर जिहादी सोच फैलाने में भी काफी एक्टिव थे.

ATS ने इन लोगों के पास से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नामक दस्तावेज, जिहादी प्रोपेगेंडा सामग्री और नकली नोट बरामद किए हैं. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ क्या था, इस पर अभी जांच जारी है, लेकिन शुरुआती जांच में ये दस्तावेज एक सुनियोजित आतंकी प्लान की तरफ इशारा कर रहे हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *