प्रादेशिक बिहार

तौसीफ बादशाह का दावा- शूटर्स ने चंदन मिश्रा को मारी थीं 28 गोलियां

पटना : गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में आरोपियों ने पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। शूटर तौसीफ बादशाह ने दावा किया कि चंदन मिश्रा को मारने के लिए हथियार बक्सर से आए थे। हॉस्पिटल में पांचों शूटर ने मिलकर चंदन को 28 गोलियां मारी थीं।

पटना पुलिस लगातार तौसीफ बादशाह से पूछताछ कर रही है। दूसरे दिन भी पुलिस ने उससे करीब 5 घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के दौरान तौसीफ भावुक हो गया और उसने बताया कि उसने जुए में 20 लाख रुपये गंवा दिए थे इससे उसके ऊपर कर्ज हो गया था। ऐसे में उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

17 जुलाई की सुबह जब पांचों शूटर हॉस्पिटल पहुंचे थे वे सभी लोग नशे में थे। इसके बाद तौसीफ बादशाह, बलवंत, रविरंजन, मोनू और नीलेश ने चंदन को 28 गोलियां मारी थीं। पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए चोरी की दो गाड़ियां काम में लाई गईं। इनमें से एक बाइक बरामद हो चुकी है जबकि दूसरी की तलाश की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *