डेस्क :महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस विधायक नाना पटोले के ठाणे, नासिक और मुंबई में मंत्रालय (सचिवालय) में राज्य के अधिकारियों और मंत्रियों को निशाना बनाने वाले हनीट्रैप रैकेट के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि पुलिस को इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। राज्य विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान बोलते हुए फडणवीस ने कहा कि हनी ट्रैप के संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है और नाना पटोले ने जो आरोप लगाया है वह अभी तक सरकार तक नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि पता नहीं ये क्या बम है। हमें अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। हनी ट्रैप की कोई शिकायत अभी तक न तो किसी मंत्री ने और न ही किसी अधिकारी ने दर्ज कराई है
