डेस्क :झारखंड से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कई बड़ी बात कही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की और कहा कि भाजपा उनके बिना नहीं चल सकती। दुबे ने कहा कि अगले 15 से 20 सालों तक, मैं सिर्फ़ मोदी को ही नेतृत्व करते देखता हूँ। उनके बिना, भाजपा 150 सीटें भी नहीं जीत पाएगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए ‘दिल्ली अभी खाली नहीं है’ वाली टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर, दुबे ने कहा कि दिल्ली में नेतृत्व परिवर्तन का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने आत्मविश्वास से कहा कि 2029 का चुनाव भी मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा
