राष्ट्रीय

दिल्ली के 20 से अधिक स्कूलों को मिली बम की धमकी, दहशत में छात्र और अभिभावक, जानें इमेल में क्या लिखा था

डेस्क :दिल्ली के स्कूल इस वक्त दहशत में हैं। स्कूलों को लगातार बम से उड़ाने की धमकिया दी जा रही हैं। शुक्रवार सुबह दिल्ली के 20 से ज़्यादा स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले। स्कूलों में बम निरोधक दस्ते और अन्य दस्ते मौजूद हैं और तलाशी अभियान जारी है।बम की धमकी वाला ईमेल मिला, पिछले पाँच दिनों में चौथी बार
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी के अनुसार, उन्हें रोहिणी स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल से सुबह 4.55 बजे, रोहिणी स्थित अभिनव पब्लिक स्कूल और द सॉवरेन स्कूल से क्रमशः सुबह 8 बजे और 8.16 बजे बम की धमकी के बारे में कॉल आए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि और भी स्कूलों को इसी तरह के ईमेल मिले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस और विभिन्न त्वरित प्रतिक्रिया प्राधिकारियों ने तलाश और निकासी अभियान शुरू कर दिया है। इस हफ्ते यह चौथा दिन है जब राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं। पुलिस तथा अग्निशमन विभाग के कर्मी विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर स्कूलों को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। इनके साथ बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्ते भी हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *