डेस्क :झारखंड में इस समय बारिश क हाई अलर्ट है। राज्य में बाढ़ जैसी संभावना है। जिसकी वजह से कई तरह के हादसों का भी अलर्ट है। इसी बीच एक दर्दनाक घटना घट गयी है। झारखंड के रांची में लगातार बारिश के बीच एक सरकारी स्कूल की छत का एक हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य की राजधानी के पिस्का मोड़ इलाके में स्थित स्कूल के मलबे में फंसे व्यक्ति को बचाने के लिए अभियान जारी है।
