डेस्क: भारत में रोजमर्रा की जिंदगी तेजी से बदल रही है। खरीदारी और भुगतान से लेकर खान-पान और आवागमन तक सुविधा अब उपभोक्ताओं के रोजमर्रा के अनुभव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है। क्विक कॉमर्स के बढ़ते चलन ने इस बदलाव को और गति दी है, जहां लोग अब आवश्यक उत्पादों की उपलब्धता अपनी जरूरत के अनुसार चाहते हैं। दशकों से इंडियनऑयल भारत का ऊर्जा स्तंभ रहा है और देश की बदलती जरूरतों के साथ लगातार विकसित होता रहा है। इण्डेन, इंडियनऑयल का भरोसेमंद एलपीजी ब्रांड अब आधुनिक रसोईघरों की बदलती जरूरतों के अनुरूप एलपीजी के फॉर्मेट और उसकी डिलीवरी दोनों को नए रूप में प्रस्तुत कर रहा है।
इण्डेन एक्स्ट्रालाइट Now और इण्डेन छोटू के साथ उपभोक्ताओं को मिल रही है एलपीजी की आसान उपलब्धता, जो उनकी आधुनिक जीवनशैली और बदलती ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए पेश किए गए हैं। इनकी उपलब्धता को और भी आसान बनाते हुए, इण्डेन एक्स्ट्रालाइट Now और इण्डेन छोटू दोनों को बिना किसी पते के प्रमाण के प्राप्त किया जा सकता है। यह खासतौर पर उन उपभोक्ताओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो अपनी एलपीजी आवश्यकताओं को पूरा करने का एक अधिक सुलभ और आसान तरीका तलाश रहे हैं।
इण्डेन एक्स्ट्रालाइट Now: आधुनिक एलपीजी अनुभव
चाहे आप पारंपरिक स्टील सिलेंडर के प्रीमियम विकल्प की तलाश में हों या एक्सप्रेस डिलीवरी की सुविधा चाहते हों, इण्डेन एक्स्ट्रालाइट Now आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। 10 किलोग्राम का यह कम्पोजिट एफटीएल (फ्री ट्रेड एलपीजी) सिलेंडर कई स्मार्ट खूबियों से लैस है। इसकी मुख्य विशेषताएं हैं :
● आकर्षक डिज़ाइन: आधुनिक और आकर्षक लुक, जो आपके किचन को एक स्टाइलिश अंदाज़ देता है।
● हल्का वज़न: सामान्य स्टील सिलेंडर की तुलना में 50% हल्का, इसे आसानी से उठाने और संभालने के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है।
● पारभासी (Translucent) स्मार्ट पैनल: इस पैनल के माध्यम से गैस का स्तर तुरंत देखा जा सकता है। अब गैस कितनी बची है, इसका अंदाज़ा लगाने की ज़रूरत नहीं।
● जंग-मुक्त कंपोजिट बॉडी: अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित, यह मजबूती, टिकाऊपन और उपयोगिता का बेहतरीन संगम है।
इण्डेन छोटू : कॉम्पैक्ट और सुविधाजनक
इण्डेन छोटू, 5 किलोग्राम का एटीएल सिलेंडर है, LPG के उपयोग में अधिक सुविधा और अपनी जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करने की आजादी प्रदान करता है। इसका कॉम्पैक्ट फॉर्मेट विशेष रूप से उन उपभोक्ताओं के लिए उपयुक्त है, जिन्हें कम मात्रा में एलपीजी की आवश्यकता होती है। इसकी प्रमुख विशेषताएं हैं:
● कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल, जिससे इसे प्रयोग करने, उठाने और रखने में आसानी होती है।
● 5 किलोग्राम का फॉर्मेट, जो कम एलपीजी खपत वाले उपभोक्ताओं के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।
पारंपरिक डिलीवरी से एक्सप्रेस डिलीवरी तक
उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने की यह पहल केवल उत्पादों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इससे कहीं आगे तक जाती है। इंडियनऑयल ने इण्डेन एक्स्ट्रालाइट Now और इण्डेन छोटू के लिए एक्सप्रेस डिलीवरी की शुरुआत की है, जो एलपीजी को क्विक कॉमर्स के नए दौर में ले जा रही है। अब लंबे इंतज़ार की ज़रूरत नहीं । जब भी ज़रूरत हो, एलपीजी की एक्सप्रेस डिलीवरी की सुविधा अब उपलब्ध है। उपभोक्ता इन उत्पादों की बुकिंग निम्न माध्यमों से कर सकते हैं:
● इंडियनऑयल ONE App
● इंडियनऑयल Customer Portal: cx.indianoil.in
● व्हाट्सएप: 7588888824
● इण्डेन वितरक
इससे बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक का अनुभव अधिक सहज और सुविधाजनक बनता है और एलपीजी को आज की तेज रफ्तार जीवनशैली के और करीब लाता है। दशकों से इंडियनऑयल भारत की प्रगति को ऊर्जा प्रदान करता आ रहा है। इण्डेन एक्स्ट्रालाइट Now और इण्डेन छोटू के लिए एक्सप्रेस डिलीवरी की शुरुआत के साथ, इंडियनऑयल देश को भविष्य की आवश्यकताओं के लिए तैयार करने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ा रहा है। साथ ही, यह सुनिश्चित कर रहा है कि आपका किचन भी आज की तेज रफ्तार जिंदगी के साथ कदम से कदम मिलाकर चले।


