राष्ट्रीय

बिहार तक पहुंची फ्री बिजली की स्कीम, चुनाव से पहले नीतीश का बड़ा दांव, 125 यूनिट फ्री देने का ऐलान

डेस्क :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को सभी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 125 यूनिट तक मुफ़्त बिजली देने की घोषणा की। यह घोषणा इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों से कुछ महीने पहले की गई है। यह राज्य में इस तरह का पहला और चुनावों से पहले की गई रियायतों की श्रृंखला में नवीनतम कदम है। नीतीश ने एक्स पर लिखा कि हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *