अन्य

भारत में Apple का धमाकेदार प्रदर्शन: FY26 में रेवेन्यू 32% बढ़कर ₹1.04 लाख करोड़ पार

डेस्क: मार्केट इंटेलिजेंस फर्म ‘टोफ्लर’ (Tofler) के दस्तावेजों के अनुसार, आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल का भारत में रेवेन्यू 32% से ज्यादा बढ़कर FY26 में 1,04,607 करोड़ रुपए हो गया है। कंपनी ने FY25 में 79,060.5 करोड़ रुपए का रेवेन्यू दर्ज किया था।

टोफ्लर ने बताया, “एप्पल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एप्पल ब्रांड के प्रोडक्ट्स और सॉफ्टवेयर की बिक्री और मार्केटिंग करती है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1,04,607 करोड़ रुपए का रेवेन्यू रिपोर्ट किया है, जो पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 32% ज्यादा है।”

इसी वित्त वर्ष में एप्पल इंडिया का नेट प्रॉफिट 66% बढ़कर 5,311 करोड़ रुपए हो गया। टोफ्लर के मुताबिक, इस वित्त वर्ष में कंपनी का कुल खर्च 96,224 करोड़ रुपए रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *