अन्य

‘राधे-गोविंद’ के जाप में डूबे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, भजन पर झूमते कपल का वीडियो वायरल

डेस्क:  बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर अपने अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई फिल्म या क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि दोनों का भक्तिमय रूप है। मुंबई में अमेरिकन सिंगर कृष्ण दास के लाइव कीर्तन में शामिल हुए अनुष्का और विराट ‘राधे-गोविंद’ का जाप करते नजर आए। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दोनों भजन का आनंद लेते और भक्ति में झूमते दिखाई दे रहे हैं। कपल का यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

‘राधे-गोविंद’ का जाप करते दिखे अनुष्का-विराट
वायरल वीडियो में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली कीर्तन के दौरान ऑडियंस के बीच साथ बैठे नजर आ रहे हैं। अनुष्का भजन के साथ जोर-जोर से ‘राधे-गोविंद’ का जाप करती हैं और तालियां बजाते हुए भक्ति में झूमती दिखाई देती हैं। वहीं, विराट कोहली आंखें बंद करके जाप करते और संगीत में खोए नजर आते हैं। दोनों को इस तरह भक्ति के माहौल का आनंद लेते देख फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में दोनों कैमरे की ओर देखते हुए भी नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर कपल के इस आध्यात्मिक अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है।
लंदन में भी कीर्तन में शामिल होते हैं दोनों
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को पहले भी कीर्तन और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते देखा गया है। दोनों लंदन में भी ऐसे आयोजनों में शामिल होते रहे हैं। इस बार मुंबई में कृष्ण दास के लाइव कीर्तन में दोनों की मौजूदगी ने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा है। कृष्ण दास अपने भक्ति संगीत और कीर्तन के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं। उनके कार्यक्रमों में लोग भजन गाने, जाप करने और आध्यात्मिक माहौल का अनुभव करने के लिए शामिल होते हैं।

अनुष्का के एथनिक लुक ने खींचा ध्यान
कीर्तन के दौरान अनुष्का शर्मा का सिंपल और खूबसूरत लुक भी चर्चा में है। एक्ट्रेस मजेंटा रंग के अनारकली सूट में नजर आईं। उनका सादगी भरा एथनिक अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर उनके लुक की तारीफ हो रही है। वहीं, विराट कोहली ब्लैक टी-शर्ट पहने दिखाई दिए। उनका कैजुअल लुक भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। दोनों ने सादगी भरे अंदाज में कीर्तन का आनंद लिया।
फैंस को पसंद आया कपल का भक्तिमय अंदाज
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लोकप्रियता के चलते उनके वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। इस बार दोनों का भजन गाते और जाप करते वीडियो फैंस का दिल जीत रहा है। जहां कुछ लोग उनके आध्यात्मिक जुड़ाव की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई फैंस उनके सादगी भरे अंदाज को पसंद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *