डेस्क :गुरुग्राम पुलिस ने मानेसर स्थित आम्रपाली बिल्डिंग में दो स्पा सेंटरों में कथित तौर पर चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मंगलवार देर शाम की गई छापेमारी में एक महिला स्पा मालकिन समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मानेसर थाने में अनैतिक तस्करी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई हैदो स्पा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार
अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि आईएमटी मानेसर के सेक्टर-2 स्थित आम्रपाली इमारत में ऑस्कर और गोल्डन ग्रेविटी के नाम से दो स्पा हैं, जिसमें कुछ महिलाएं स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट संचालित कर रही हैं। इसके बाद मंगलवार को पुलिस टीम ने छापेमारी की।
