डेस्क :कांग्रेस के नेतृत्व वाली विपक्षी पार्टियों ने 17 जुलाई को ओडिशा बंद का आह्वान किया है, क्योंकि बालासोर में एफएम स्वायत्त कॉलेज के परिसर में उत्पीड़न के आरोपी शिक्षक के खिलाफ अपनी शिकायत को नजरअंदाज किए जाने के बाद एक लड़की ने खुद को आग लगा ली थी, जिससे उसकी मौत पर हर तरफ शोक और आक्रोश फैल गया है। वहीं दूसरी तरफ फकीर मोहन (स्वायत्त) कॉलेज परिसर में आत्मदाह करने वाली 20 वर्षीय छात्रा के बड़े भाई ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और उसके परिजनों को साइबर उत्पीड़न से सुरक्षा दिए जाने की मांग की
