डेस्क :सावन के महीने की शुरुआत के साथ ही देशभर में कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। कांवड़ यात्रा को लेकर अलग-अलग राज्यों में सरकार की ओर से कई इंतजाम किए गए हैं। इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर कांवड़ यात्रा को लेकर बयान जारी किया है। दिग्विजय सिंह ने कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों के लिए सड़कें जाम करने पर सवाल उठाए। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘एक देश, दो विधान। दिग्विजय सिंह द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर में दिखाया गया है कि कांवड़ यात्रा के कारण एक सड़क को अवरुद्ध किया गया है, और दूसरी तस्वीर में दिखाया गया है कि नमाज अदा कर रहे मुसलमानों को पुलिस द्वारा लात मारी जा रही है
