राष्ट्रीय

एक साथ हुआ 7 लोगों की जिंदगी का दर्दनाक अंत, जम्मू कश्मीर के डोडा हादसे की कहानी रूंह कंपाने देने वाली

डेस्क :जम्मू-कश्मीर के डोडा में चिनाब घाटी के बार कुछ ही पलों में शांत सड़क पर तेज-तेज से चीख पुकार मच गये। स्थानीय लोग घरों से बाहर निकले और देखा कि एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया था। एक टेंपों ट्रेवलर खाई में गिर गया था। साथ ही मौके पर 7 लोगों की मौत भी हो गयी थी। इशके अलावा घायल लोग कुछ सड़क के किनारे पड़े थे तो कुछ खाई में खुद को बचाने की कोशिश कर रहे थे। ये हादसा बेदल दर्दनाक था। आइये जानके है पूरी अपडेट क्या हैडोडा जिले में मंगलवार को एक यात्री वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से एक महिला और एक नाबालिग लड़की समेत सात लोगों की मौत हो गई जबकि 17 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि वाहन में उसकी क्षमता से अधिक लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना डोडा शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर पोंडा के पास डोडा-भर्थ मार्ग पर हुई। अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे टेंपो ट्रैवलर के चालक ने डोडा-भर्थ मार्ग के एक मोड़ पर वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हो गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *