डेस्क : दिल्ली पुलिस की जांच में पता चला है कि कांवड़ रूट पर कांच के टुकड़े मिलना कोई साजिश नहीं थी। रिक्शा चालक कुसुमपाल कांच की 19 शीट लेकर जा रहा था। किसी वाहन ने रिक्शे में टक्कर मार दी। सारी शीट टूटकर जमीन पर गिर गईं। इसके बाद पूरी रात उसके ऊपर से वाहन गुजरते गए। भाजपा के दो विधायकों ने इसे गहरी साजिश बताया था। वहीं कुछ लोगों ने इसे सीधे कट्टरपंथियों से जोड़ दिया था।
