डेस्क : दिल्ली यूनिवर्सिटी की 19 वर्षीय छात्रा स्नेहा देबनाथ की लाश गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के नीचे यमुना नदी में मिली है। वो 7 जुलाई से लापता थी। पुलिस 7 दिन में भी नहीं खोज पाई। स्नेहा त्रिपुरा की रहने वाली थी और DU के ARSD कॉलेज से पढ़ रही थी।
स्नेहा ने रूम से निकलने से पहले एक नोट छोड़ा। इसमें यमुना नदी पर बने सिग्नेचर ब्रिज से कूदने की बात लिखी थी। इस मौत के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
