राष्ट्रीय

Pir Panjal में 50 आतंकियों की तलाश में चप्प-चप्पा छाना जा रहा, डोडा, किश्तवाड़ से लेकर रियासी तक Security Forces का ऑपरेशन तेज

डेस्क :जम्मू-कश्मीर के पीर पंजाल पर्वतीय क्षेत्र और इसके दक्षिणी भागों में सुरक्षा बलों ने एक व्यापक और सुनियोजित आतंकवाद-विरोधी अभियान शुरू कर रखा है। इस अभियान का उद्देश्य, लगभग 40–50 आतंकवादियों का पता लगाना और उन्हें निष्क्रिय करना है, जो कि क्षेत्र में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े हैं। हम आपको बता दें कि उधमपुर, रेयासी, डोडा और किश्तवाड़ जिलों में करीब 30 जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी सक्रिय बताए जा रहे हैं। राजौरी और पुंछ जिलों में 15–20 अन्य आतंकी मौजूद हैं। खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, इन आतंकवादियों में से 80–85% पाकिस्तानी नागरिक हैं, जो घाटी में घुसपैठ कर छिपे हुए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *