राष्ट्रीय

Airline Pilots Association of India ने AAIB रिपोर्ट पर उठाये सवाल, कहा- रिपोर्ट मीडिया में हुई लीक, जांच में पारदर्शिता का अभाव

डेस्क :विमान दुर्घटना जाँच ब्यूरो (AAIB) ने शनिवार आधी रात के कुछ ही देर बाद एयर इंडिया फ़्लाइट 171 दुर्घटना की अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की।जाँच ब्यूरो ने एयर इंडिया B787-8 विमान दुर्घटना पर एक प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा है कि जेट ईंधन स्विच ‘हवा में 1 सेकंड के अंतराल पर बंद हो गए’, एक पायलट को यह कहते हुए सुना गया कि ‘मैंने ईंधन बंद नहीं कियानागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने ज़ोर देकर कहा है कि 12 जून को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की जाँच रिपोर्ट में केवल प्रारंभिक निष्कर्ष हैं। मुझे नहीं लगता कि हमें इस पर जल्दबाज़ी में कोई निष्कर्ष निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि जाँच दल ने सराहनीय काम किया है। हम एआईबीबी (विमान दुर्घटना जाँच ब्यूरो) के साथ समन्वय कर रहे हैं ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो। हमें उम्मीद है कि अंतिम रिपोर्ट जल्द ही आ जाएगी ताकि हम किसी निष्कर्ष पर पहुँच सकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *