डेस्क :अधिकारियों को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिलने के बाद शनिवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई, हालांकि यह धमकी अफवाह निकली। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। हवाई अड्डे की ओर से शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘शुक्रवार रात नौ बजे हवाई अड्डे के निदेशक के ईमेल आईडी पर बम की धमकी मिली। इसके तुरंत बाद, बम खतरा आकलन समिति (बीटीएसी) की बैठक बुलाई गई… समिति ने धमकी को अफवाह बतायापटना के जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा बढ़ा दी है। यह धमकी राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों से कुछ महीने पहले आई है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि ईमेल के ज़रिए बम की धमकी मिलने के बाद पटना के जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय (जेपीएनआई) हवाई अड्डे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है
