डेस्क :कानुपर में चंदारी रेलवे स्टेशन के निकट नयी दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। नशे में धुत इन अपराधियों ने ट्रेन के तीन डिब्बों की खिड़कियों को नुकसान पहुँचाया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) सेंट्रल स्टेशन पोस्ट और क्राइम विंग की टीम ने अपराधियों को पकड़कर गिरफ्तार कर लिया। संदिग्धों ने पुष्टि की है कि घटना के दौरान वे नशे में थेरेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान श्याम निवासी मोहम्मद लतीफ और सुजातगंज निवासी मोहम्मद सईम के रूप में की गई है जिन्हें बुधवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है और दावा किया कि घटना के समय आरोपी काफी नशे में थे
