डेस्क :गृह मंत्री अमित शाह ने अपने रिटारमेंट पर बड़ा खुलासा किया है। अमित शाह ने कहा है कि वो रिटायर होने के बाद अपना जीवन प्राकृतिक खेती को समर्पित करेंगे। अहमदाबाद के एक कार्यक्रम में उन्होंने ऐसा बयान दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने रिटायरमेंट के बाद की ज़िंदगी की एक झलक दिखाते हुए कहा कि वह अपना समय वेदों, उपनिषदों और प्राकृतिक खेती सहित हिंदू धर्मग्रंथों को पढ़ने में लगाएंगे। गुजरात के अहमदाबाद में ‘सहकार संवाद’ कार्यक्रम में बोलते हुए, शाह ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद उनकी योजना अपना जीवन वेदों, उपनिषदों और प्राकृतिक खेती को समर्पित करने की है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती एक विज्ञान-आधारित तकनीक है जिसके अपार लाभ हैं। शाह ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों से उगाए गए गेहूँ से कई स्वास्थ्य समस्याएँ पैदा होती हैं, जिनमें रक्तचाप, मधुमेह, थायरॉइड जैसी जीवनशैली संबंधी कई बीमारियाँ और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियाँ शामिल हैं।
