डेस्क :पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि राज ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के सात सदस्यों को मराठी न बोलने पर एक फूड स्टॉल मालिक पर हमला करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। अब इस मामले में एक नेता को भी हिरासत में लिया गया है। इस मामले में व्यापारी समाज एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करने वाला था लेकिन उससे पहले ही नेता हिरासत में ले लिया गया है। घटना मंगलवार को ठाणे जिले के भयंदर इलाके में हुई। मारपीट का एक वीडियो, जो तब से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, में कुछ हमलावर मनसे के प्रतीक वाले स्कार्फ पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार, झगड़ा तब शुरू हुआ जब खाना खरीदते समय एक व्यक्ति ने स्टॉल मालिक से मराठी में बात करने को कहा। जब विक्रेता ने उससे पूछा, तो वह व्यक्ति चिल्लाने लगा और समूह के अन्य लोगों ने कथित तौर पर दुकानदार को थप्पड़ मार दिया
