राष्ट्रीय

गोपाल खेमका हत्याकांड के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, अवैध हथियारों के व्यापार से जुड़ा था मामला

डेस्क :बिहार का चर्चित गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस ने पहला एनकाउंटर किया है। पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई और गोपाल खेमका हत्याकांड का आरोपी विकास उर्फ राजा मंगलवार को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। जानकारी के अनुसार विकास अवैध हथियारों के निर्माण और बिक्री में संलिप्त था। अधिकारियों के अनुसार, गोपाल खेमका की हत्या के समय वह शूटर उमेश के साथ भी था। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध विकास उर्फ राजा (29) कई अन्य आपराधिक मामलों में भी वांछित था। एक अधिकारी ने बताया कि हत्या मामले की जांच कर रहे अधिकारियों की टीम गुप्त सूचना के आधार पर विकास की तलाश में देर रात करीब दो बजकर 25 मिनट पर दमरिया घाट पहुंची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *