डेस्क :दिल्ली में मणिपुर के मैतेई और कुकी समूहों के साथ केंद्र सरकार की बातचीत के बीच, आरएसएस ने सोमवार को कहा कि वह दोनों समुदायों को एक साथ लाने में शामिल है और राज्य में चल रहे जातीय संघर्ष का समाधान “ढूंढ लिया जाएगा”। आरएसएस के प्रचार प्रभारी सुनील आंबेकर ने कहा कि संघ ने मैतेई और कुकी दोनों के साथ संवाद स्थापित किया है। शुक्रवार से रविवार तक आयोजित संघ की प्रांत प्रचारक बैठक के समापन के बाद यहां एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, “जब किसी क्षेत्र में हालात बिगड़ते हैं, तो वे एक दिन में ठीक नहीं हो जाते। लेकिन पिछले साल की तुलना में, (मणिपुर में) थोड़ी शांति है। दोनों तरफ (विभाजन के) जिस तरह का संवाद हो रहा है, हमें विश्वास है कि समाधान निकल आएगा
