डेस्क :सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग द्वारा बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर 10 जुलाई को सुनवाई करने पर सहमति जताई है। इस मामले का उल्लेख वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने किया, जिन्होंने पुनरीक्षण प्रक्रिया की वैधता और समय पर चिंता जताते हुए तत्काल सुनवाई की मांग की। सर्वोच्च न्यायालय ने याचिकाकर्ता को भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) को अग्रिम सूचना देने की भी अनुमति दी, जिसे मामले में एक पक्ष बनाया गया है
