डेस्क :वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के सेब व्यापारियों को भरोसा दिया कि वह आयात से सुरक्षा की उनकी मांग पर विचार करेंगे। उन्होंने साथ ही उत्पादकों और उपभोक्ताओं, दोनों के हितों को संतुलित करने की जरूरत पर भी जोर दियागोयल ने कहा कि वह हस्तशिल्प पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को कम करने के लिए हितधारकों के सुझाव पर विचार करेंगे। उद्योग ने जीएसटी को 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत करने की मांग की है।
उन्होंने श्रीनगर में एफटीआईआई व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, मैंने उनसे केंद्रीय वित्त मंत्रालय के साथ भी विवरण साझा करने को कहा है। मैं भी बात करूंगा और देखूंगा कि (उत्पादों को) पांच प्रतिशत (जीएसटी) की श्रेणी में कैसे लाया जाए… हम इसका समाधान खोजने की कोशिश करेंगे
