उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत, कॉलेज संचालक-प्रधानाचार्य और बेटे पर हत्या का आरोप

डेस्क: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में मटसेना क्षेत्र के तहत स्थित नर्सिंग कॉलेज की छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे लाइन पर मिला। परिजनो द्वारा कॉलेज संचालक प्रधानाचार्य और उनके बेटे पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है।  थाना मटसेना क्षेत्र के फिरोजाबाद कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मैनपुरी जिला निवासी प्रीति (24) जीएनएम के प्रथम वर्ष की छात्रा थी जिसका शव पिछले मंगलवार को रेलवे लाइन के किनारे पुलिस ने बरामद किया था और पोस्टमाटर्म हाउस में रखवा दिया था। कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्रा के परिजनो को इस बारे में सूचित किया गया।

छात्रा का भाई रोहित कठेरिया मटसैना सिविल लाइन पुलिस चौकी पहुंचा वहां पर स्कूल संचालक भी मौजूद थे। रोहित के अनुसार पहले उसे गुमराह करते हुए बताया गया कि उसकी बहन गायब है। काफी देर बाद शाम को उसे जानकारी दी गई कि उसकी बहन की मौत हो गई है जबकि मृतक छात्रा के भाई रोहित का स्पष्ट कहना था उसकी बहन द्वारा उसे कई बार फोन पर बताया गया कि स्कूल के प्रधानाचार्य और उनका बेटा यश दक्ष उसे हॉस्टल से बाहर बुलाकर दुष्कर्म करने का प्रयास करता है। एक दिन पहले भी उसके द्वारा इसी प्रकार की फोन पर शिकायत करके पिता और भाई को कॉलेज आने के लिए कहा गया था।

पीडित पक्ष के अनुसार उनकी बेटी का किसी न किसी बहाने उत्पीड़न किया जा रहा था। उनका आरोप है कि प्रधानाचार्य और उनके बेटे के द्वारा उनकी बेटी की हत्या करने के बाद शब को रेलवे लाइन पर फेंका गया है। गुरुवार को पीड़ति पक्ष के काफी लोगों का एकत्रित हो गए और उन्होंने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का दबाव बनाया। पुलिस ने स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश दक्ष तथा उनके बेटे यश दक्ष के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुरुवार को शव का पोस्टमाटर्म कराकर और जनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *