डेस्क :अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में पांच बसों के आपस में टकराने से कम से कम 36 अमरनाथ तीर्थयात्री मामूली रूप से घायल हो गए। यह घटना जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंद्रकोट के पास सुबह करीब 8 बजे हुई। ये बसें जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से दक्षिण कश्मीर के पहलगाम जा रहे काफिले का हिस्सा थीं। अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना तब हुई जब बसों में से एक का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वह काफिले में शामिल अन्य वाहनों से टकरा गईरामबन के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद अलयास खान ने कहा, “चंद्रकोट लंगर स्थल के पास एक बस ब्रेक नहीं लगा पाई और वह चार अन्य बसों से टकरा गई। कुल 36 तीर्थयात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। मरीजों का अस्पताल में इलाज किया गया। तीर्थयात्रियों को आगे जाने के लिए वैकल्पिक वाहनों की व्यवस्था की गई है
