अंतरराष्ट्रीय

China-Turkey पर भारत का सबसे बड़ा खुलासा, पाकिस्तान की तो हो गई सिट्टी-पिट्टी गुम

डेस्क :फिक्की के एक कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर सिंह जो उप सेना प्रमुख हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बेहद अहम जानकारियां देश से साझा की हैं। उन्होंने कहा है कि भारत के सामने केवल एक नहीं बल्कि तीन से चार दुश्मन थे और जिसमें सबसे आगे पाकिस्तान था। उन्होंने ये भी कहा कि चीन ने पाकिस्तान को एक टेस्ट लैब के तौर पर इस्तेमाल किया और उसे आगे कर दिया। इतना ही नहीं भारतीय सेना की तरफ से चीन का नाम तो लिया ही गया, इसके अलावा तुर्किए का भी नाम लिया गया। तुर्किए के बैरिख्तर ड्रोन और लॉजिस्टिकल सपोर्ट के अलावा ट्रेंड टेक्निशियन की मौजूदगी को लेकर उप सेना प्रमुख ने जोर देकर बताया है कि किस तरह से इस युद्ध के दौरान चीन और तुर्किए पाकिस्तान की मदद कर रहे थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *