राष्ट्रीय

दिल्ली AIIMS ट्रॉमा सेंटर में लगी आग, मची अफरा-तफरी, आठ दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

डेस्क :दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में गुरुवार को एक ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई, जिसके बाद आपातकालीन सेवाओं को तुरंत कार्रवाई करनी पड़ी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के एक अधिकारी के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए पांच दमकल गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। अधिकारी ने कहा कि अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने एक बयान में कहा कि हमें दोपहर 3:34 बजे एम्स ट्रॉमा सेंटर में एक इलेक्ट्रिक ट्रांसफॉर्मर में विस्फोट और आग लगने की सूचना मिली। हमने आठ दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा। दोपहर 3:55 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। कोई भी घायल नहीं हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *