राष्ट्रीय

खुशखबरी! जब्त नहीं होगी आपकी पुरानी गाड़ी, पुराने वाहनों पर बैन को लेकर दिल्ली सरकार का यू-टर्न

डेस्क :बढ़ती जन चिंता के बीच, दिल्ली सरकार ने एंड ऑफ लाइफ व्हीकल (ईओएल) जब्त करने की नीति को लागू होने के दो दिन बाद ही स्थगित कर दिया है। यह कदम राष्ट्रीय राजधानी में ‘एंड ऑफ लाइफ व्हीकल (ईओएल) के लिए ईंधन प्रतिबंध पर निवासियों की व्यापक प्रतिक्रिया और विपक्षी नेताओं की आलोचना के बाद उठाया गया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) को पत्र लिखकर शहर में ईओएल वाहनों को ईंधन न देने के निर्देश को स्थगित करने को कहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *