राष्ट्रीय

मराठी तो बोलनी पड़ेगी, अगर आप नहीं जानते तो…, दुकानदार की पिटाई पर यह क्या बोल गए महाराष्ट्र के मंत्री

डेस्क :महाराष्ट्र के मंत्री योगेश कदम ने बुधवार को कहा कि राज्य में मराठी बोलना अनिवार्य है और चेतावनी दी कि भाषा के प्रति किसी भी तरह का अनादर कानूनी परिणामों को आमंत्रित करेगा। योगेश कदम का यह बयान उस वायरल वीडियो के बाद आया है जिसमें ठाणे में एक फूड स्टॉल मालिक को मराठी में बात करने से मना करने पर पीटा जा रहा है। योगेश कदम ने संवाददाताओं से कहा कि महाराष्ट्र में आपको मराठी बोलनी ही होगी। अगर आपको मराठी नहीं आती तो आपका रवैया यह नहीं होना चाहिए कि आप मराठी नहीं बोलेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *