डेस्क :प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ब्राजील समेत पांच देशों की एक सप्ताह की यात्रा के लिए रवाना हुए और अपने पहले पड़ाव के तहत अफ्रीकी देश घाना पहुँचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा के निमंत्रण पर बुधवार और बृहस्पतिवार को वहां रहेंगे। हम आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की घाना की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है। साथ ही यह तीन दशकों में भारत के किसी प्रधानमंत्री की पहली घाना यात्रा होगी। प्रधानमंत्री घाना की संसद को भी संबोधित करेंगे। यात्रा पर रवाना होने से पहले जारी बयान में प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘‘हम दोनों लोकतांत्रिक देश हैं। ऐसे में घाना की संसद में संबोधन देना मेरे लिए सम्मान की बात होगी
