डेस्क : ज्योतिष शास्त्र की तरह ही वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व माना जाता है। बताया जाता है कि जो भी घर वास्तु के नियमों को ध्यान में रखकर बनाया गया होता है, वहां हमेशा सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है। वहीं वास्तु शास्त्र में अलग के अलग-अलग स्थानों पर तस्वीर लगाने के नियम और महत्व बताए गए हैं। हम सभी अपने घरों में भगवान की तस्वीर लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किचन में किस देवी-देवता की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर आप घर के किचन में एक तस्वीर लगाते हैं, तो इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है और घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती है घर के किचन में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोईघर में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाने से आसपास का माहौल सकारात्मक बना रहता है। साथ ही घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है
