पटना : बिहार सरकार के मंत्री और जदयू नेता अशोक चौधरी ने जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है. इस संबंध में उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर ने उनके लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था. उन्हें लीगल नोटिस भेजा गया था. लीगल नोटिस पर उनका जवाब तो आया, लेकिन जवाब में ऐसा प्रतीत नहीं हुआ कि वे अपनी गलती मान रहे हैं. उन्होंने जो जवाब दिया, वह संतोषजनक नहीं था, इसलिए उन्होंने प्रशांत किशोर के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है. या तो उन्होंने जो कहा उसे वे साबित करें या फिर इसके लिए माफी मांगें.
