दरभंगा : दिल्ली पब्लिक स्कूल, कादिराबाद के प्रांगण में कक्षा 10वीं और 12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को विद्यालय के निदेशक डॉ. शोएब अहमद खान द्वारा स्मृति-चिह्न तथा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सफल बच्चों के समूह द्वारा केक काटा गया एवं निदेशक ने सभी बच्चों को अपने हाथों से केक खिलाया। प्रतिभा सम्मान समारोह के इस आयोजन से अव्वल प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं, उनके माता-पिता एवं विद्यालय परिवार के सदस्य हर्षित दिखे। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक, चेयरमैन, प्रधानाचार्य एवं उप-प्रधानाचार्य ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना दी।
आज के कार्यक्रम में सम्मानित छात्र-छात्राओं की सूची
10वी बोर्ड परीक्षा- 1. किशन कुमार चौधरी-97.2% 2. लक्ष्मी गुप्ता-94.4% 3. मोहम्मद ओसैद तुफैल-93.6% 4. दानीयाल हैदर-92.2% 5. रितेश राज-91% 6. शगुफ्ता नूर-91% 7. ताल्हा नाजी-90.6% 8. गौरव प्रकाश-90.2% 9. शादीका शाहनवाज-89.6% 10. अबिल काजमी-89.6% 11. बुसरा जिया खान -89.6%
12वीं बोर्ड परीक्षा- 1. अदिति-94.2% 2. इस्माइल अख्तर-93.2% 3. सिद्ध श्री-88.8% 4. मोहम्मद अजमीर हाशमी-87.8% 5. अकूसा शाहीन-87.6% 6. कुमार आदित्या-86% 7. फारूक मेहनाज-81.2% 8. आयुष कुमार-81%
अपने संदेश में निदेशक ने कहा कि उन्हें अपने छात्रों की इस उपलब्धि पर गर्व है। उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। वह उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। उन्होंने अभिभावकों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपने बच्चों की शिक्षा में सहयोग किया और उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में मदद की। विद्यालय भविष्य में भी छात्रों को उत्कृष्टता की दिशा में प्रोत्साहित करने के लिए काम करता रहेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के छात्र भविष्य में भी उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ते रहेंगे।