डेस्क :मंगलुरु की एक भर्ती एजेंसी ने विदेश में नौकरी दिलाने का वादा करके लगभग 300 लोगों से कथित तौर पर नौ करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है. बेंदूरवेल स्थित ‘हायर ग्रो एलिगेंट ओवरसीज इंटरनेशनल’ ने कथित तौर पर प्रक्रिया शुल्क, वीजा, मेडिकल जांच और हवाई यात्रा खर्च के बहाने प्रत्येक उम्मीदवार से लगभग 1.75 लाख रुपये वसूले.
मामला जांच के लिए पुलिस की अपराध शखा को सौंप दिया गया है. अपराध शाखा ने एजेंसी के मालिक मसिउल्लाह अतीउल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया है जो अब न्यायिक हिरासत में है. इस बीच, इस मामले की जांच में ‘‘देरी’’ के लिए दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है
