डेस्क :हरियाणा के फरीदाबाद से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां चार दोस्तों ने मिलकर अपने ही एक दोस्त के साथ ऐसी हैवानियत की, जिसे सुनकर किसी का भी दिल कांप जाए. जानकारी के अनुसार, यह घटना सेक्टर 58 थाना क्षेत्र की है, जहां एक युवक की इसलिए जान चली गई, क्योंकि उसके दोस्तों ने उसके प्राइवेट पार्ट में पाइप डालकर सबमर्सिबल चालू कर दिया. इसके कारण उसके अंदरूनी अंगों में गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान मनोज चौहान के रूप में हुई है, जो फरीदाबाद के संजय कॉलोनी का रहने वाला था.
पुलिस ने जानकारी दी कि मनोज को उसके चार दोस्त, अतिंदर, कार्तिक, संदीप और राहुल उर्फ कबूतर, 17 मई की सुबह एक फार्महाउस पर ले गए थे. वहां नहाते वक्त उन्होंने मनोज को पकड़कर उसके साथ यह क्रूरता की
